राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने किया डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश 2025 का उद्घाटन

गौरव सिंघल, सहारनपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता कुराश 2025 का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों का अलग-अलग भाषाओं में अभिवादन एवं स्वागत किया तथा कार्यक्रम के विधिवत उद्घाटन की घोषणा की गई। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना के साथ मैदान में उतरने का संदेश देते हुए कहा कि हमारी भावनाएं प्रतिद्वंदी को खिलाड़ी की भावना से पराजित करने की होनी चाहिए दुश्मन की भावना से नहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, वैदिक मंगलाचरण एवं गणेश वंदना से की गई।

मुख्य अतिथि बृजेश सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विधायक देवेंद्र निम, राजीव गुम्बर व अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक राणा सहस्रांशु कुमार सुमन के द्वारा अतिथि का अंग वस्त्र, बाल वृक्ष एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक द्वारा राजीव कुमार, TIKA के प्रेसिडेंटश रवि कपूर एवं जनरल सेक्रेटरी विक्रांत कुमार का बाल वृक्ष एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों से आए हुए प्रधानाचार्य गण का भी स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा कुराश से संबंधित 69 वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए पत्रिका "तक्षण "का विमोचन किया गया। 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने का अनुरोध किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कार्यक्रम की व्यवस्था में लगे हुए सभी समितियों के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर, शुकदेव संस्कृत माध्यमिक विद्यालय, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, कराकुलम नाट्य अकादमी, डांस प्वाइन्ट तथा सरस्वती सदन सबदलपुर के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई मनमोहक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 18 राज्यों से आए हुए 677 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के समक्ष दो मैच से खेल का आगाज किया गया, जिसमें 25 कि.ग्रा. वर्ग में (U14 Boys)  तनिश सोनी (विद्या भारती) और एकम सिंह ( जम्मू कश्मीर ) के बीच फाइट हुई। जिसमें तनिश सोनी विजयी रहे। 24 किग्रा वर्ग में ( U14 Girls) कोनेपल्ली  कैथराना आन्ध्र प्रदेश और पलक दिल्ली के बीच फाइट हुई, जिसमें कोनेपल्ली कैथराना विजयी हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post