शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्री राम कॉलेज में आज अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कॉलेज के विभिन्न विभागों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय तथा कैंपस का अवलोकन किया और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण को देखकर उत्साहित एवं प्रसन्न दिखाई दिए। भ्रमण के दौरान शरद कौशिक (प्रवेश विभाग) ने विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग पर प्रेरणादायक व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य की शिक्षा एवं करियर विकल्पों के बारे में उपयोगी जानकारी दी। उनके विचारों से विद्यार्थियों ने न केवल नई जानकारियाँ प्राप्त कीं, बल्कि आत्मविकास के प्रति नई प्रेरणा भी महसूस की।
इस अवसर पर आर्वाचीन पब्लिक स्कूल से शिक्षक पंकज कुमार जैरथ, ममता अरोरा उपस्थित रहे। श्री राम कॉलेज की ओर से उप प्राचार्य डॉ. सौरभ मित्तल, डीन एडमिशन अजय चौहान एवं मनीष पाल एवं अंकुर वत्स ने अतिथियों का स्वागत किया और विद्यार्थियों को कॉलेज की गतिविधियों से परिचित कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं और व्यावसायिक जगत से जोड़ना रहा।अर्वाचीन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया श्री राम कॉलेज का शैक्षणिक भ्रमण
byHavlesh Kumar Patel
-
0

