स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद की थाना चिलकाना पुलिस ने गैंगस्टर तथा नशा तस्कर अब्दुल मलिक निवासी ग्राम दूधगढ़ को 25.50 ग्राम स्मैक के साथ कालू माजरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है।  आरोपी के पास से पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब पांच लाख रुपए है। पुलिस ने बताया कि अब्दुल मलिक के खिलाफ थाना बेहट, कुतुबशेर तथा चिलकाना में एनडीपीएस एक्ट, चोरी, मारपीट, गैंगस्टर आदि के छह मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने अब्दुल मलिक का 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है तथा बाइक को चीज कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post