पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति को आनलाइन आवेदन 20 दिसम्बर तक

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव ने बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 मे प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त जनपद के समस्त डिग्री, तकनीकी, चिकित्सा, पॉलीटेक्निक, आईटीआई एवं अन्य विद्यालयों मे अध्ययनरत् अल्पसंख्यक वर्ग को छोडकर दशमोत्तर कक्षाओं पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित पिछड़ी जाति दशमोत्तर छात्रवृत्ति  शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत आनलाइन आवेदन करने हेतु अन्तिम तिथि 20 दिसम्बर एवं विद्यालय में हार्डकॉपी जमा करने की अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर निर्धारित है। उन्होंने बताया कि योजना हेतु छात्र के माता-पिता/अभिभावक की सकल वार्षिक आय रू0 2.00 लाख तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अतः अर्ह छात्र-छात्रा समय सारिणी के अनुसार https://scholarship.up.gov.in पर आनलाइन छात्रवृत्ति आवेदन करना सुनिश्चित करेउन्होंने बताया कि अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार किये जाने की कोई व्यवस्था नही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post