शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। परियोजना प्रभारी यूपीनेडा भजन सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक,समस्त प्राचार्य पॉलिटेक्निक, समस्त प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से कहा है कि सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के प्रयोग को अधिकाधिक बढावा देने के उद्देश्य से सौर ऊर्जा नीति-2022 प्रख्यापित की गयी है। प्रख्यापित नीति में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में युवा मानव शक्ति को सौर ऊर्जा के विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित कर उन्हें पारंगत किया जाना है। इन पारंगत युवा शक्ति को सूर्यमित्र नामकरण किया गया है। प्रशिक्षित युवा शक्ति सूर्यमित्रों द्वारा सौर ऊर्जा के विभिन्न संयंत्रों की स्थापना, अनुरक्षण और संचालन कर स्वतः रोजगार का कार्य कर अन्य को भी रोजगार प्रदान करने में सक्षम होंगें।
परियोजना प्रभारी यूपीनेडा ने कहा कि प्रख्यापित सौर ऊर्जा नीति 2022 में 05 वर्षों की अवधि में 30000 सूर्यमित्रों को तैयार करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में भी लगभग 6000 सूर्यमित्रों को यूपीनेडा के 03 प्रशिक्षण केन्द्रों क्रमशः लखनऊ, मऊ, कन्नौज तथा चिन्हित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्रों के माध्यम से प्रशिक्षित कराया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि सूर्यमित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम (सोलर पी०वी० इन्सटालर QP Code: SGJ/Q0101, NSQF Level: 4) हेतु निर्धारित स्किल इंडिया के पाठ्यक्रम व मानको के अनुरूप सूर्यमित्र प्रशिक्षण Non PMKVY के अन्तर्गत प्रदान किया जाता है। उन्होंने कहा कि सूर्यमित्र का प्रत्येक प्रशिक्षण 45 दिवसीय एवं यूपीनेडा के प्रशिक्षण केन्द्रों पर पूर्णतः आवासीय एवं निःशुल्क होगा।उन्होंने कहा कि जनपद में स्थित आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं समस्त इन्टर कॉलेजो के अभ्यर्थियों 10th Pass +ITI/Diploma (Electrical, Electronics, Civil, Mechanical, Fitter, Instrumentation, Welder etc. एवं Inter Science) को सूर्यमित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम में भेजने के निर्देश प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि पात्र अभ्यर्थियों की सूची संलग्न प्रारूप पर परियोजना अधिकारी यूपीनेडा प्रशिक्षण केन्द्र चिनहट के मो० नं0-8004949089, 9415181082 एवं केन्द्र के ईमेलःho_chinhat@rediffmail.com पर यथाशीघ्र प्रेषित करें।