मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में आज विकास भवन सभागार में जिला व्यापार बन्धु की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए की व्यापार बंधु की बैठक में सभी संबंधित विभाग के अधिकारी प्रतिभाग अवश्य करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को जनपद के विभिन्न व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं व्यापार में आ रही समस्या से समिति को अवगत कराया गया। 



बैठक में मुख्य विकास अधिकारी को मण्डी समीति,शहर में जाम, बिजली, जीएसटी विभाग, नगरपालिका, लीड बैंक आदि से संबंधित समस्यओं से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को निर्देशित किया कि व्यापारियों की समस्या नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ व्यापार बंधु अपनी दुकान का सामान दुकान के बाहर सड़क के किनार पर रख देते हैं, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न  होती है। उन्होंने कहा कि सभी व्यापार बंधु अपनी दुकान का सामान दुकान के बाहर सड़क पर न रखें, जिससे जाम की स्थिति से छुटकारा पाया जा सके। बैठक में  उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर शोभित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह, सहायक श्रमायुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी तथा व्यापार बंधु आदि उपस्थित है।

Post a Comment

Previous Post Next Post