मंडलायुक्त ने एसआईआर के अंतर्गत गणना प्रपत्रों का संग्रहण कार्यों का जायजा लेते हुए जनमानस को जागरूक किया। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें, अंतिम तिथि नजदीक आ गई है, अपना गणना प्रपत्र को भरकर बीएलओ को उपलब्ध करा दें, जिससे आपका नाम डाटा एंट्री में शामिल हो सके। बीएलओ ने मंडलायुक्त को अवगत कराया कि जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र फॉर्म भर गए हैं, वह कैंप में जमा किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हम घर-घर जाकर भी मतदाताओं से फॉर्म जमा होने या नहीं होने की जानकारी भी कर रहे हैं। उन्हांेने बताया कि जिनके फॉर्म भरे नहीं हैं, उनके फार्म भरा कर जमा कर रहे हैं।
मंडलायुक्त ने मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज में बीएलओ द्वारा एसआईआर कार्य में अच्छा कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि एसआईआर के कार्यों में तीव्र गति लाते हुए अधिक से अधिक गणना प्रपत्र फार्म जमा किए जाए, कोई भी व्यक्ति छूट न पाए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो लोग गणना प्रपत्र जमा करने में छूट गए ऐसे घरों में शीघ्र जाकर गणना प्रपत्र जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने ईआरओ तथा एआरओ सहित अन्य एसआईआर कार्य में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर कार्य में तेजी लाएं, जिससे निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से कार्य संपन्न हो जाए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गजेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज राठौर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


