गौरव सिंघल, सहारनपुर। उप जिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पुण्डेन में लियाकत पुत्र भूरा को खेत में फसल अपशिष्ट जलाते हुए पकडा गया। फसल अपशिष्ट जलाए जाने के कारण प्रदूषण फैल रहा था जो जन स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के लिए हानिकारक है। शासन द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में फसल अपशिष्ट जलाए जाने के कारण कृषक पर नियमानुसार पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। उप जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि फसल अपशिष्ट जलाए जाने के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा।
ग्राम पुण्डेन में लियाकत को खेत में फसल अपशिष्ट जलाते हुए पकडा, जुर्माना लगाया
byHavlesh Kumar Patel
-
0
