पत्रकार पत्रकार अमरीश बालियान के दादाजी का निधन से क्षेत्र शोक की लहर

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। दैनिक समाचार पत्र अमरीश समाचार बुलेटिन के संपादक रामकुमार सिंह बालियान के पिता व एसबी न्यूज इंडिया के निदेशक अमरीश बालियान के दादाजी चौधरी देवी सिंह का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन के कारण जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। चौधरी देवी सिंह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। बीती रात भी उन्हें उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले जाया गया। आज सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

चौधरी देवी सिंह के निधन का समाचार पाकर जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव गढ़ी नौआबाद स्थित उनके खेतों में ही किया गया। इस अवसर पर विधायक व राष्ट्रीय लोकदल विधानमंडल दल के नेता राजपाल सिंह बालियान, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, जाट महासभा मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान, जिला पंचायत सदस्य सतेंद्र बालियान, ग्राम प्रधान जय भगवान सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

चौधरी देवी सिंह निधन से परिवार सहित पूरे जनपद एवं पत्रकारिता जगत में शोक व्याप्त है। चैधरी देवी सिंह अपने पीछे तीन पुत्र, पुत्रवधू, एक बेटी, पांच पौत्र व पौत्रवधू, एक पौत्री तथा चार परपौत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post