गौरव सिंघल, देवबंद। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा तहसील देवबंद एवं आर्य समाज रणखण्डी के संयुक्त तत्वाधान में आज सदा शिव कन्या इंटर कालेज के प्रांगण में एक सामूहिक यज्ञ समारोह आयोजित हुआ। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य धन कुमार शास्त्री बड़ौत एवं ओमवीर शास्त्री संयुक्त रूप से रहे। यजमान संदीप एवं प्रभात आर्य रहे। इस अवसर पर आचार्य धन कुमार शास्त्री ने यज्ञ वेदी पर उपस्थित हजारों बालिकाओं एवं ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि वेद ज्ञान का अनुसरण करने से मनुष्य सुखी रहता है।
आचार्य ओमवीर शास्त्री ने कहा कि देश, धर्म की रक्षा हेतु युवाओं को आगे आना होगा। सभा को पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल पुंडीर, ग्राम प्रधान प्रमोद राणा एवं ग्राम प्रधान नूरपुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जरूरतमंद एवं नि:सहाय 10 लोगों को सभा द्वारा कंबल वितरित किए गए, ताकि बढ़ती ठंड में वह राहत पा सके। तदोपरांत हजारों की संख्या में बालिकाएं, ग्रामीण एवं सभा के कार्यकर्ता यज्ञ कुंड को आगे-आगे लेकर चल रहे थे। गांव की महिलाओं ने भी यज्ञ में आहुति दी। इससे पूरा गांव यज्ञ मय हो गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता, प्रबंधक युद्धवीर सिंह, सभी अध्यापिकाएं-बालिकाएं, विपिन आर्य, अमरीश आर्य, सभा प्रधान मुकेश आर्य, मंत्री डॉ सुरेंद्र आर्य, कोषाध्यक्ष अजब सिंह आर्य, शिवराज आर्य, यशपाल आर्य, बृजपाल फौजी, कारण, बबलू, दारा सिंह, नरेंद्र,कमल शर्मा, ओमपाल राणा, मेनपाल, संजीव, सतीश आर्य, पंकज आर्य, विकास आर्य, नरेशना आर्या, प्रतिमा आर्या, करुणेश आर्या, मुकेश आर्य, कन्हैया, ईश्वर चंद आर्य, अजीत एडवोकेट, डॉ. जगमाल, देवीदयाल आर्य आदि उपस्थित रहे।


