वाहन की चपेट में आकर एक घायल

गौरव सिंघल, तल्हेडी बुजुर्ग। हाईवे पार कर रहा एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया, पुलिस ने घायल को देवबंद अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार काला उर्फ गोविन्द पुत्र शेरा निवासी बाल्मीकि बस्ती देवबंद जामिया तिब्बिया कालेज के पास हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना घटित होते ही वहां राहगीर एकत्रित हो गए जिन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को देवबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। तल्हेडी चौकी प्रभारी राजकमल ने बताया कि वह व्यक्ति शराब के नशे में हाईवे पार कर रहा था।इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घटना घटित हुई है। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post