गौरव सिंघल, देवबंद। पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुए 27 वाहनों के चालान किये है। देवबंद के नवागंतुक कोतवाली प्रभारी अमरपाल शर्मा के नेतृत्व में मंगलौर पुलिस चौकी इंचार्ज एस आई अजब सिंह और उनकी पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली और चालको को प्रपत्र साथ रखने और सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग करने की हिदायत देते हुए चालानी कार्रवाई की। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। एस आई अजब सिंह ने बताया कि देवबंद-रुड़की मार्ग पर वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान वाहनों में संदिग्ध वस्तु की जांच करते हुए वाहन चालकों को प्रपत्र साथ रखने, सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करने की सख्त हिदायत देते हुए 27 वाहनों की चालानी कार्रवाई की गई। चेकिंग करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गोविंद शरण, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत यादव, कास्टेबल पवन सिरोही, कास्टेबल रविकुमार मौजूद रहे।
पुलिस ने चलाया वाहन चैकिंग अभियान, 27 वाहनों के चालान काटे
byHavlesh Kumar Patel
-
0
