भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से मित्रसैन चौक तक निकाली तिंरगा यात्रा

गौरव सिंघल, देवबंद। भारत की आजादी के अमृत महोत्सव काल में केन्द्र की मोदी सरकार के आह्वान पर भाजपा नगर मंडल देवबंद कार्यकर्ताओं द्वारा देश की आन-बान- शान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जयकारों के साथ  सुभाष चौक से मित्रसैन चौक तक तिंरगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान देवबंद नगर में सुभाष चौक देवबंद से तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी ने कहा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा स्वंय में केवल तीन रंगों को ही नहीं समेटे है बल्कि हमारा तिरंगा, हमारे अतीत के गौरव को, हमारे वर्तमान की कर्तव्यनिष्ठा को और भविष्य के सपनों का भी एक प्रतिबिंब है। राष्ट्रीय ध्वज देश में विविधता में एकता का प्रतीक है कश्मीर से कन्याकुमारी तक प्रत्येक भारतवासी तिरंगे के सम्मान में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने को तैयार है। देवबंद नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और विविधता का भी एक प्रतीक है। इसका सम्मान करना हर भारतीय का उत्तरदायित्व है। भारत की आजादी के अमृतकाल महोत्सव में केन्द्र की मोदी सरकार की पहल पर आयोजित यह कार्यक्रम एक पुनीत वंदनोत्सव है। जिसमें हम सभी को अपनी संस्कृति विरासत के अवलोकन व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करने का स्वर्णित अवसर प्राप्त हुआ है।

भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि तिरंगे की आन, बान और शान के लिये अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सभी वीरो का वंदन⁄अभिनंदन करते हुए वीरो के अमर बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की एकता, अखंडता ओर एकजुटता के लिये अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करने का प्रण कर राष्ट्रीय तिरंगा, राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिये कार्य करना चाहिये। उन्होंने तिरंगे को प्रणाम करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व पर आम जन अपने आवास व प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराता है तथा स्कूली छात्र-छात्राएं स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज को ले जाते है। अक्सर देखा जाता है कि छोटे-छोटे बच्चों की लापरवाही या भूलवश राष्ट्रीय ध्वज सडक पर गिर जाता है। ऐसे हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि 15 अगस्त के बाद यदि हम अपने देश के तिरंगा को अगर हवा से या किसी भी कारण से सड़क पर या जमीन पर गिरा देखते है तो उसको पूरे सम्मान के साथ उठाकर सुरक्षित करेंगे और जमीन पर गिरे तिरंगे की फोटो नहीं लेगे तथा अपने राष्ट्र के ध्वज को पूर्ण सम्मान देगें। कार्यक्रम को जिला महामंत्री डॉ पवन सवई ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में निकलने वाली तिरंगा यात्रा अलग ही प्रकार की अनुभूति देती है। उन्होंने इन कार्यक्रमों के लिए सरकार एवं संगठन को साधुवाद दिया। तिरंगा यात्रा में जिला एवं नगर के वरिष्ठ पदाधिकारी, नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post