एमबीए की छात्रा चित्रा सिंह ने जीता मिस पीपुल्स च्वायस का खिताब

गौरव सिंघल, सहारनपुर। गन्ना उपायुक्त ओमप्रकाश सिंह की बेटी चित्रा सिंह, जो एमबीए की छात्रा हैं ने मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश में मिस पीपुल्स च्वायस का खिताब जीता है। वह जनता की पहली पसंद बनी हैं। गन्ना उपायुक्त ओमप्रकाश सिंह ने आज यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि स्कूली शिक्षा से ही चित्रा सिंह बहुत प्रतिभाशाली, जागरूक और संगीत, गायन एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में गहरी रूचि रखती हैं और सहभागिता कर बड़े स्तर पर सराहना बटोरती रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है, उस प्रतियोगिता में एक हजार प्रतियोगी युवतियों ने भाग लिया था जिसमें वह पहले 10 सफल प्रतियोगियों में चुनी गईं और अंत में जनता की पसंद पर उन्हें यह मिस पीपुल्स च्वायस का खिताब मिला। ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि चित्रा सिंह ने लखनऊ के डीपीएस स्कूली शिक्षा ऊंचे दर्जे से हुई थी। उस दौरान उन्होंने अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुरस्कार जीते। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्रथम श्रेणी में ग्रेजूएशन किया और अब वह देहरादून से ग्राफिक्स में एमबीए कर रही हैं। उन्होंने इसरो, टीसीरिज और गूगल सार्टिफिकेट प्राप्त किए और वह आईपीएल के बोली में लखनऊ कैंट में अतिथि रहीं। इस्टाग्राम पर 70 करोड़ फ्लोवर्स हैं। वह सोशल मीडिया पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराती हैं।

चित्रा सिंह को यह प्रतिष्ठित खिताब मिलने पर उनको हर ओर से बधाइयां मिल रही हैं। इसी के साथ ही पुत्री के मिस यूनिवर्स उत्तर प्रदेश के चयनित होने पर गन्ना उपायुक्त ओमप्रकाश सिंह को भी बधाइयां मिल रही हैं। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post