श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में एम्ब्रेसिंग न्यू होरीजन्स- 2026 उड़ान में सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के इंजीनियरिंग संकाय द्वारा ’एम्ब्रेसिंग न्यू होरीजन्स- 2026: उड़ान’ का आयोजन किया गया, जिसमें बीटेक, तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं ने बीटेक चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एससी कुलश्रेष्ठ द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। दीप प्रज्जवलन के समय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष पूनम शर्मा इंजीनियरिंग विभाग के निदेशक डॉ0 एके वशिष्ठ के अतिरिक्त श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज की अन्य घटक संस्थाओं के निदेशक डॉ0 अशोक कुमार, डॉ0 गिरेन्द्र गौतम, डॉ0 आरपी सिंह, प्राचार्य डॉ0 प्रेरणा मित्तल, डॉ0 मनोज धीमान तथा डीन-एप्लाईड साइंस डॉ0 सुचित्रा त्यागी तथा डॉ0 विनीत शर्मा उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरम्भ ख्याति, गुंजन, शगुन व शशि द्वारा प्रस्तुत की गई गणेश वन्दना के साथ हुआ। पार्टी में सीनियर्स व जूनियर्स ने विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति हर्षोल्लास के साथ दी एवं बीटेक तृतीय वर्ष के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। जिसमंें आंचल-खुशी, राधिका-शगुन तथा आरती-अंशिका ने अपने युगल नृत्य के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। इसी प्रकार श्रेष्ठ ने गायन में अपनी प्रस्तुति दी। समूह नृत्य में साक्षी, तनु, वर्षा व रितु ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अंजू त्यागी ने किया। मिस्टर फेयरवैल बीटेक सीएसई चतुर्थ वर्ष के नासिर व मिस फेयरवैल आरती 2026 चुना गया। यह प्रतियोगिता कई राउण्ड में पूरी की गई जिसके पश्चात इनको चुना गया। जिसके पश्चात इन्हें क्राउन एवं पटका पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया गया।
इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ ने सभी छात्र-छात्राओं के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। निदेशक प्रो0 ए0के0 वशिष्ठ ने कहा कि यह श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज में इंजी0 का तेरहवां बैच पास आउट हो रहा है। विगत 16 वर्षों में श्री राम कॉलेज ऑफ इंजी0 ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं। इस अवसर पर इंजीनियरिंग संकाय के सभी विभागाध्यक्ष एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संचालन में अंजू त्यागी, अंजू त्यागी, इन्दु चौहान, रिचा गोला, निशु भारद्वाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post