शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज में नये साल का स्वागत वृक्षारोपण और अनेकों रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करके किया गया, जिसमें काॅलेज के शिक्षकों-शिक्षिकाओं और काॅलेज स्टाॅफ ने अपने भीतर छिपी अनोखी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया।
काॅलेज निदेशक डाॅ अरविन्द कुमार ने बताया कि वर्ष-2023 पूरे विश्व के लिए एक नई आशा की किरण लेकर आ रहा है जिसका स्वागत हम सब प्रकृति को बचाने के लिए संकल्प लेकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके कर रहे है जिससे कि हम सभी प्रकृति के नजदीक रह सके। इस अवसर पर काॅलेज के शिक्षकों-शिक्षिकाओं और काॅलेज स्टाॅफ ने केक काट कर नव वर्ष का स्वागत किया और अनेको रंगा रंग प्रस्तुतियां देेकर अपने भीतर छिपी अनोखी प्रतिभाओं को प्रदर्शित किया।
संस्थान के सभी पदाधिकारियों सहित प्रवक्ता डा0 वैशाली सिंह, डाॅ0 भुवेन्द्र सिहं, विमल कुमार भारती, आशिफ खान, पल्लवी गौतम, हरेन्द्र सिंह, ईशान अग्रवाल, पोपिन कुमार, रवि, सुनिता, कुलदीप सिहं, कुलदीप सैनी, निदा, स्वेता, सोनम, सुबोध कुमार, विकास कुमार, सोनू कुमार, रोहित, विनय, अतुल गुप्ता, सना जैदी, आरिफ, राहुल कुमार, अकिंत, राजवीर, दीपक, वरूण, अश्वनी, सचिन, आदि उपस्थित रहे।


