शैली शाह की स्मृति में स्तन कैंसर के रोगियों की सहायता 4 जनवरी को

शि.वा.ब्यूरो, आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि मेरी बेटी शैली शाह की स्मृति में 4 जनवरी 2021 को उसकी प्रथम पुण्यतिथि पर 'शैल विन' नामक ब्रेस्ट कैंसर सपोर्ट एंड अवेयरनेस ड्राइव शुरू की थी।इसी के अंतर्गत उनकी तीसरी पुण्यतिथि 4 जनवरी 2023 पर हम उन रोगियों को सहायता देना चाहते हैं, जो इलाज का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि यदि आप स्तन कैंसर के किसी रोगी या परिवार के विषय में जानते हैं, जो उपचार हेतु आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं, तो कृपया हमें जल्द से जल्द सूचित करें, हम उनके लिए कुछ व्यवस्था अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हम पहले से ही उन बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी माँ को स्तन कैंसर की वजह से खो दिया था और मुफ्त जांँच के लिए भी एस.एन.मेडीकल कॉलेज में  नवीनतम मैमोग्राफी मशीनों की भी व्यवस्था की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post