महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

गौरव सिंघल, सहारनपुर। मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में सर्किट हाऊस सभागार में जनपद के सामाजिक क्षेत्र से संबंधित विभागों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक के दौरान सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गयी। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, सखी वन स्टॉप सेन्टर, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन, छात्रवृत्ति, श्रमिक संबंधी योजना, मातृ वंदना योजना, आधार प्रमाणीकरण आदि योजनाओं की बिन्दुवार गहन समीक्षा की गयी। 

बेबी रानी मौर्य द्वारा निर्देश दिए गये कि सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएं। जिससे आम जनमानस को इनकी जानकारी हो एवं बडी होर्डिंग लगवाकर उसमें विभागीय सभी योजनाओं की जानकारी दी जाए। कार्यक्रमों को केवल स्कूलों तक सीमित न रखते हुए ग्रामों में महिलाओं के बीच विभाग द्वारा स्थापित महिला शक्ति केन्द्र का उपयोग किया जाए। योजनाओं की जानकारी आम जनमानस को कराते हुए उन्हे योजनाओं से लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित किया जाए। 

उन्होने निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित अपराधों में अपराधियों के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनपद के कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उन्हे सुपोषित किया जाने के कार्य में लापरवाही न बरती जाए तथा जनप्रतिनिधियों, उद्योगपतियों एवं समाजसेवियों से समन्वय बनाकर बच्चों को गोद लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। बेबी रानी मौर्य ने निर्देश दिये कि विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं के बारे में जन प्रतिनिधियों को अवगत कराते हुए उनके अनुभवों का लाभ उठाया जाए। 

उन्होंने आईजीआरएस प्रकरणों का समय से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। पुष्टाहार वितरण में किसी प्रकार की शिकायत न आए इस बात को सुनिश्चित किया जाए। पुष्टाहार वितरण समय से किया जाए। गोदभराई की रस्म तथा अन्य विभागीय कार्यक्रमों को बढाया जाए। शिकायत मिलने पर कडी कार्यवाही होगी। समाज के लोगों को आंगनबाडी केन्द्रों में अपने बच्चों का जन्मदिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। स्वधार गृह में प्रशिक्षण के लिए उद्योगों से समन्वय स्थापित कर इनको प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाए।बैठक में विधायक शहर राजीव गुम्बर, विधायक नकुड मुकेश चौधरी, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पाण्डेय सहित मण्डलीय एवं जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post