गौरव सिंघल, सहारनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत जनपद सहारनपुर में 307836 पात्र किसानों के 2000 रूपये प्रत्येक चौमास पर प्राप्त होते हैं लेकिन जनपद में 81342 किसानों द्वारा अभी ई०के०वाई०सी० नही कराई है तथा 50655 किसानों की भूमि का सत्यापन भी नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त किसानों को भूमि सत्यापन एवं ईकेवाईसी हाने के बाद भी 55590 किसानों द्वारा अपने बैंक में जाकर अपना आधार अपने बैंक खाते के साथ जुडवाते हुए उसे एनपीसीआई में डीबीटी(हाँ) के साथ दर्ज नही कराया है, जिस कारण ईकेवाईसी या भूमि सत्यापन या आधार को खाते से जुडवाते हुए एनपीसीआई में डीबीटी (हाँ) के साथ दर्ज न करने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की आगामी किस्त प्राप्त नहीं होगी।
उप कृषि निदेशक राकेश कुमार ने किसानों से अपील की है कि जन सेवा केन्द्र पर जाकर अपने आधार नम्बर से अपनी बैनीफिश्यरी स्टेटस निकलवा कर देख ले कि आपकी ईकेवाईसी हो गई है या नहीं, यदि नहीं हुई है तो तत्काल जन सेवा केन्द्र पर ही ईकेवाईसी करा लें। यदि भूमि सत्यापन/लैंण्ड सीडिंग नहीं हुआ है तो सम्बंधित तहसील पर बैनीफिश्यरी स्टेटस एवं खतौनी ले जाकर वहाँ पर भूमि का सत्यापन/लैंण्ड सीडिग करा ले, यदि पीएफएमएस रीजकटेड/नॉट एक्सेपटेड़ दिखा रहा है तो बैंक में जाकर अपने खाते में अपना आधार जुडवा कर उस आधार को एनपीसीआई में डीबीटी (हाँ) के साथ दर्ज करवा ले, तभी ऐसे किसानों को आगामी किस्त मिल पाएगी।यह काम किसानों द्वारा आगामी एक सप्ताह में अवश्य करवा लिया जाए, ताकि उन्हें आगामी किस्त मिल सके। इसके अतिरिक्त किसी किसान की मृत्यू होने पर वारिस बने है एवं ओपन सोर्स (जन सेवा केन्द्र) से अपना पंजीकरण पी०एम० किसान पोर्टल पर पर कराया गया है वह अपना पंजीकरण का स्टेटस जन सेवा केन्द्र पर निकलवा कर देख लें। यदि उसमें सबडिस्ट्रिक/ब्लाक से अप्रुव दिखा रहा है तो उप कृषि निदेशक कार्यालय में जिस किसान के वह वारिस हैं उसका आधार कार्ड एवं उसकी मृत्यु का प्रमाण पत्र तथा उस किसान को उसकी मृत्यु के बाद प्राप्त धनराशि को जमा कराने की रसीद एवं अपना घोषणा पत्र भरकर तत्काल जमा करा दे।

