नशा मुक्ति एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

गौरव सिंघल, देवबंद। क्षेत्र के गांव लबकरी में नशा मुक्ति एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग हमेशा दूसरों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का काम करे। 

शिविर में एसडीएम संजीव कुमार ने कहा कि नशा एक धीमा जहर है, इसके सेवन से मनुष्य का जीवन अंधकार में डूब रहा है। नशा न केवल व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक नुकसान करता है, बल्कि उसके परिवार को भी पतन की ओर धकेल देता है। तहसीलदार देवबंद तपन मिश्र ने ग्रामीणों से अपने बच्चों को हमेशा नैतिक मूल्यों का पालन कर अपने भविष्य का निर्माण करने को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। शिविर में काफी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post