संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, रिश्तेदारों पर जहर देकर मारने का आरोप

गौरव सिंघल, देवबंद। नगर की गांधी कॉलोनी में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बेटी ने अपने रिश्तेदारों पर ही उसके पिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। 

नगर के गांधी कॉलोनी निवासी नरेश कुमार की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मृतक की बेटी पिंकी ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी निवासी कुछ रिश्तेदार शनिवार को उसके घर आए थे। जिनसे पैसे के लेनदेन को लेकर उसके पिता की कहासुनी हो गई थी। पिंकी का आरोप है कि उक्त लोगों ने ही चाय में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर उसके पिता को पिला दिया। जिससे कुछ समय बाद हालत बिगड़ने पर उसके पिता की मौत हो गई। इस मामले में देवबंद कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post