सन्त शिरोमणि रविदास मन्दिर में योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। सन्त शिरोमणि रविदास जी के खादवाला स्थित मन्दिर में आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के सौजन्य से योग व प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, इसमें समाज के सभी वर्गो के लोगो ने उपस्थित होकर लाभ उठाया। 

शिविर के आयोजक बोहरनलाल ने बतााया कि शिविर मे योग शिक्षक विनोद कुमार तथा आयुर्वेद चिकित्सक एम.एस.मेघलान ने लाभार्थियों को क्रमशः योग सिखाया व मरीजों का नाडी परीक्षण कर उन्हे परामर्श व दवाईयां प्रदान की। इस आयोजन में समाजसेवी होतीलाल शर्मा, सुरेन्द्र पटवारी, सुखबीर सिह, ज्योति प्रसाद, अरूण उर्फ योगेश, चतर सिंह आदि ने सहयोग दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post