गौरव सिंघल, सहारनपुर। थाना मंड़ी क्षेत्र के मोहल्ला भीष्म नगर में एक युवक ने अपने कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जनपद के थाना मंड़ी क्षेत्र के मोहल्ला भीष्म नगर में 36 वर्षीय श्रमिक सुनील कुमार ने बीती रात किसी वक्त अपने कमरे में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर जाकर सुनील कुमार को फंदे से नीचे उतारा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक युवक विवाहित था और उसकी पत्नी और तीन बच्चे हैं। पत्नी भी मजदूरी का काम करती है। मृतक सुनील कुमार मूलरूप से जिला गौंडा का रहने वाला था। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जानकारी में लगी है। दो उपनिरीक्षकों को इस जांच में लगाया हैं प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का कारण पत्नी से मनमुटाव और विवाद लगता है।
