राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी सत्य का बढ़ रहा कुनबा, राजेश कुमार सिंह किसान चौपाल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, बधाई देने वालों का तांता लगा

सचिन गुप्ता, खतौली। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के संगठन विस्तार अभियान के तहत पार्टी नेतृत्व द्वारा नई जिम्मेदारियों का वितरण के क्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने राजेश कुमार सिंह को किसान चौपाल प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 

पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसौदिया तथा प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह की ओर से राजेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी गईं। सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया है कि राजेश कुमार सिंह पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

पार्टी नेतृत्व ने कहा कि किसानों की समस्याओं को उठाने, ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी। नियुक्ति के उपरांत राजेश कुमार सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने और किसानों के हितों के लिए कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

राजेश कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सैय्यद मुमताज अली, फरीद अहमद, सचिन गुप्ता, जुगनू शर्मा, रिंकू गुप्ता, अंकुर प्रकाश उर्फ मानव गुप्ता, नितिन गुप्ता, हरिओम ठेकेदार, राजीव शर्मा, शाहनवाज अली ने भी राजेश कुमार सिंह को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post