शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसेासिएशन के चुनाव की सुगबुगाहट से सिविल बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्तागण सक्रिय हो गये तथा सिविल बार संघ अध्यक्ष, महासचिव एवं अन्य पदों के लिए चुनाव लडने वाले सम्भावित प्रत्याशी अपने अपने साथियेां के साथ चुनाव केा लेकर मंत्रणा में जुट गये। सिविल बार एसोसिएशन ऐल्डर कमैटी के चेयरमैन अवध विहारी एडवेाकेट ने अवगत कराया कि आगामी 21 दिसम्बर को सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव होगा।
अवध विहारी लाल गुप्ता ने विज्ञप्ति में बताया कि इस संदर्भ में 14 दिसम्बर को सदस्यों से चंदा व ड्यूज का समय 12 बजे तक, प्रोविजनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन का समय 14 दिसम्बर को दो बजे तक, प्रोविजनल वोटर लिस्ट पर आपत्ति 15 दिसम्बर को 11 बजे तक, वोटर लिस्ट पर यदि आपत्ति आई तो उसका निस्तारण उसी दिन एक बजे तक, फाइनल वोटर लिस्ट का प्रकाशन 16 दिसम्बर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच 17 दिसम्बर को दो बजे से पांच बजे तक, नामांकन वापसी 19 दिसम्बर को दोपहर एक बजे तक, मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 21 दिसम्बर को प्रातः आठ बजे से सायं चार बजे तक होगा, मतगणना एवं चुनाव परिणाम 22 दिसम्बर को प्रातः दस बजे से सर्वसम्मति से तय हुआ है कि वरिष्ठ अधिवक्ता जैगम मिया जैदी मुख्य चुनाव अधिकारी होगे तथा मुकेश कुमार त्यागी एडवोकेट सहायक चुनाव अधिकारी तथा बिजेंद्र प्रताप एडवोकेट सहायक चुनाव अधिकारी होंगे।
