अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

गौरव सिंघल, सहारनपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के कस्बा छुटमलपुर में हनुमान मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 51 वर्षीय मोहर पाल पुत्र चौहान सिंह निवासी डाडा पट्टी थाना भगवानपुर हरिद्वार की मौत हो गई। मृतक की पुत्री प्रियंका ने बताया कि उसके पिता किसी काम के लिए घर से निकले थे कि उनकी अज्ञात वाहन के टकराने से मौत हो गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post