गौरव सिंघल, सहारनपुर। एक बाइक सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। फतेहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद रावत के मुताबिक सडक हादसा आज दोपहर 12 बजे कलसिया मार्ग पर हुआ। जहां मुजफ्फराबाद पुलिस चौकी के तहत गांव शेखपुर मुजाहिरपुर निवासी 55 वर्षीय महताब पुत्र जुलफान की बाइक किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुघर्टनाग्रस्त हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बिना कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
byHavlesh Kumar Patel
-
0
