विद्युत पोल से बाइक टकराने से युवक की मौत

गौरव सिंघल, देवबंद। देवबंद-बरला मार्ग पर विद्युत पोल से बाइक टकराने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार देवबंद-बरला मार्ग पर सांपला गांव के समीप रिश्तेदारी से वापस आते समय कोहरे के कारण गांव खजूरी निवासी जयकिशन (30) पुत्र सतीश की बाइक विद्युत पोल से टकरा गई, जिसमें जयकिशन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे देवबंद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post