अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर के समीप साइकिल सवार बुजुर्ग की किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक बुजुर्ग की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मारी है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग की उम्र करीब 63 वर्ष है। जिसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है और अज्ञात वाहन चालक को भी तलाश किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post