सड़क हादसे में ताऊ की मौत, भतीजी घायल

गौरव सिंघल, देवबंद। नगर में स्टेट हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ताऊ की मौत हो गई, जबकि उसकी भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव साखन निवासी दिनेश त्यागी पुत्र जयप्रकाश अपनी भतीजी मोनी पुत्री अजमेर को लेकर बाइक द्वारा देवबंद आ रहे थे। जब वह स्टेट हाईवे पर साखन नहर के निकट पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दिनेश त्यागी को नागल सीएचसी और युवती को देवबंद अस्पताल में भर्ती कराया। जहां  दिनेश ने दम तोड़ दिया, वहीं युवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post