शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज ऑफ काॅमर्स द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वाणिज्य विभाग सहित विज्ञान व मानिविकी विभाग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, विभागाध्यक्ष डा0 रवि अग्रवाल, एकता मित्तल, नीतु गुप्ता, डा0 सौरभ जैन, डा0 नवनीत वर्मा, मानसी अरोरा द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
प्राचार्य डा0 सचिन गोयल ने कहा कि उपभोक्ता अधिकारों का संरक्षण सर्वोपरि है, परन्तु अधिकांश उपभोक्ता अपने अधिकार के बारे में अज्ञानता के कारण धोखाधडी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।
वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डा0 रवि अग्रवाल ने बताया कि उभोक्ता अपने अधिकारों के संरक्षण हेतु उभोक्ता फोरम में अपने साथ हुए धोखे या ठगी के व्यवहार की शिकायत करके न्याय प्राप्त कर सकता हैं। उन्होंने कहा कि जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के इन आयोगों में नियत व्यवस्था के तहत न्यायिक कार्यवाही करके दोषी को सजा देने के प्रावधान हैं, जिसकी जानकारी उपभोक्ता को होनी आवश्यक हैं।
भाषण प्रतियोगिता में विशेष, अवनी नामेदव, सागर पंवार, तानिया, अलफिया, अंजुम, मिसकत, अक्षरा, गौतम, चंचल, आरिज, याषिका, अर्पित, आरती, रोहन गोयल, वंशिका एवं निश्चय आदि ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आरिज प्रथम, रोहन गोयल द्वितीय एवं अवनी नामदेव ने तृतीय प्राप्त किया। अलफिया व मसकत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। डा0 नवनीत वर्मा, एकता मित्तल प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। प्रतियोगिता का संचालन मानसी अरोरा के निर्देशन में आरिज ने किया।
प्रतियोगिता में डा0 नवेद अख्तर, डा0 रिंकु एस गोयल, डा0 सुरेश चन्द शुक्ला, डा0 जगमोहन सिंह जोदान, डा0 मौ0 नदीम, डा0 माधुरी अरोरा, डा0 अजय महेश्वरी, प्रशान्त शर्मा, मानसी अरोरा, नुपूर अरोरा, प्राची, अमन वर्मा एवंआशा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
.jpeg)


.jpeg)