एसडी काॅलेज मैनेजमेंट ऑफ स्टडीज में फ्रेशर पार्टी आविर्भाव 2022.23 आयोजित, आदित्य मिस्टर फ्रेशर व यश्वी मिस फ्रेशर घोषित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज मैनेजमेंट फ स्टडीज में बीएफए के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी आविर्भाव 2022.23श् का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल, डा0 सचिन गोयल, विभागाध्यक्ष डा0 अमित कुमार, डा0 रवि अग्रवाल, नीतु गुप्ता, डा0 सौरभ जैन, मानसी अरोरा, डा0 विभूति आदि ने संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया।

कार्यक्रम में आदित्य सिंह, आशु, हिमांशी, जतिन वर्मा, कार्तिक शर्मा, मानसी नामदेव, मीनु, मानसी वर्मा, नीतु धीमान, निधी सैनी, प्रतिक्षा बालियान, रचना, राधिका त्यागी, रेशु, रितिका, रिया, सलमा, सना, संस्कृति, शैली, स्वाति, तनु, तुबा, वंशिका गोयल आदि ने अनेक मनमोहक व मनोंरजन प्रस्तुतियों दी। मानसी अरोरा, नीतु गुप्ता, पारूल कुमार निर्णायक रहे। निर्णायक मंडल ने आदित्य सिंह मिस्टर फ्रेशर तथा यश्वी वर्मा को मिस फ्रेशर व कार्तिक शर्मा को मिस्टर चार्मिंग एवम् स्वाति कोे मिस चार्मिग घोषित किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डा0 संदीप मित्तल ने सभी छात्र-छात्राओं बताया कि इस तरह के आयोजन से सभी छात्र-छात्राओं में समाजिक भावना तथा सामांजस्य से काम करने की प्रवृति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच के माध्यमों से उन्हें अपनी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर मिलता है।  

कार्यक्रम का संचालन डा0 अमित कुमार के निर्दशन में सहर व आशिष ने किया। इस अवसर पर डा0 आशीष गर्ग, अंकिता साहू, अर्चना, शालिनी, विंशु मित्तल, विपाशा गर्ग, ज्योति, शिखा तोमर, दानिया अंसारी, कृष्ण कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post