श्रीकांत त्यागी का दावा: चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराएगा त्यागी समाज

गौरव सिंघलनागल। भूमिहार त्यागी ब्राह्मण एकता संगठन के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीकांत त्यागी ने कहा कि सदियों से त्यागी समाज कट्टर राष्ट्रवादी रहा है जबकि भाजपा के लोग झूठे व बेबुनियाद मुकदमे दर्ज कर इस समाज का अपराधीकरण करने में लगे हैं। ऐसे में त्यागी समाज एकजुट होकर आने वाले चुनाव में भाजपा का बहिष्कार कर भाजपा को उसकी औकात दिखाने का कार्य करेगा। खतौली विधानसभा सीट पर समाज ने भाजपा को शिकस्त देकर अपनी शुरुआत कर दी है। 

खटोली में मेजर गौरव शर्मा की समाधि पर पुष्प अर्पित करने के बाद नागल में आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए श्रीकांत त्यागी ने कहा कि अब वह समय आ गया है जब त्यागी समाज को अपना गौरव कायम रखने के लिए एकजुट होना होगा और चुनाव में अपनी ताकत का एहसास कराते हुए भाजपा को करारी हार दिलानी होगी। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों द्वारा किए गए आंदोलन से घबराई सरकार को उन्हें रिहा करना पड़ा। अब वें अपने समाज के लोगों के उपकार का बदला समाज के लोगों को संगठित करके चुकाएंगे।

उन्होंने सहारनपुर में फरवरी माह में भूमिहार त्यागी ब्राह्मण समाज की विशाल रैली करने का संकल्प दोहराया तथा कहा कि यह रैली प्रदेश सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। सभा में डॉ मुकेश त्यागी, अभिषेक त्यागी, नरेंद्र त्यागी, नकुल त्यागी, अवनीश त्यागी, शिवकुमार त्यागी आदि ने विचार रखे। इस दौरान अजय त्यागी, प्रहलाद त्यागी, मनोज त्यागी, रमाकांत त्यागी, हरिओम, राजकिशोर, वत्सराज त्यागी, अशोक त्यागी, बृजेश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post