गौरव सिंघल, नागल। उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय में मिशन शक्ति फेज 4 के तहत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत राठी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार गंभीर है तथा जागरूकता के चलते महिला अपराधों में भी कमी आई है। कार्यक्रम में एसआई अशोक मिश्रा व महिला कांस्टेबल अनीता सिद्धू ने कहा कि छात्राओं को अगर कोई परेशान करे तो वह चुप्पी न साधे बल्कि अपने परिजनों को इसके बारे में बतायें या महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सूचना दें।
उन्होंने कहा कि आज अबोध बालिकाओं का शोषण उनके नजदीकी लोगों के द्वारा ही किया जा रहा है। इस दौरान छात्राओं को बैड टच, गुड़ टच व साइबर अपराध के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में वंदना मलिक, दीपमाला, रीता, नेहा रचना, रेखा आदि मौजूद रहे।


