गौरव सिंघल, नागल। चौधरी कलीराम महाविद्यालय के छात्र शगुन चौधरी व हर्ष मेहरवाल द्वारा स्टेट फैडरेशन वालीवाल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर लौटने पर महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रबंध समिति सचिव रजनीश नौसरान ने कहा कि महाविद्यालय के छात्र लगातार विभिन्न खेलों में मेडल जीतकर संस्था का नाम रोशन कर रहे हैं। संस्था द्वारा ऐसे छात्र छात्राओं को हमेशा प्रोत्साहित किया जाता है, ताकि आगे चलकर वें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन कर सके। इस दौरान पूरन सिंह, रवि कुमार, योगेश सैनी, संजय कुमार, अनुज कुमार, नकुल शर्मा, उम्मेद सिंह, रजनी शर्मा, राखी, मीनाक्षी, अंकुल, सचिन, चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।

