युवाओं के करियर विकास के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशानुसार भारत सरकार की परियोजना नेशनल करियर सर्विस और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के सौजन्य से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और माइक्रोसॉफट द्वारा युवाओं के करियर विकास के लिए प्रशिक्षण पाठयक्रम प्रस्तावित किए गये है, जो ऑनलाईन और ऑफलाईन दोनों माध्यम से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के परिसर मे स्थित माडॅल कैरियर सेन्टर में कराया जायेगा।

सहायक निदेशक सेवायोजन ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रशिक्षण पाठयक्रम 02 सप्ताह से 04 सप्ताह के अन्तराल के होगें। ऐसे इच्छुक पुरूष एवं महिला अभ्यर्थी जो सेवायोजन कार्यालय मे प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते है जिनकी योग्यता 12 वीं और स्नातक पास हो तथा आयु 18 से 35 वर्ष हो प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। 

उन्होंने बताया कि ये सभी प्रशिक्षण पाठयक्रम निःशुल्क है और इन्हें पूर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र और रोजगार के अवसर भी प्रदान कराये जायेगें। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिये किसी भी कार्यदिवस में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मे उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है।  हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नही होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post