गौरव सिंघल, सहारनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ के तत्वाधान में 28 से 30 दिसम्बर, 2022 तक प्रदेशीय महिला वॉलीवाल एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन जौनपुर में किया जायेगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु सहारनपुर मण्डल की टीम का चयन 20 दिसम्बर को दोपहर 12ः00 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जायेगा ।
उप क्रीडा अधिकारी काशी नरेश यादव ने बताया कि चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने वाली महिला खिलाडियों की आयु 25 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिये। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु शैक्षिक एवं खेल प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रति लाना अति आवश्यक है।
