जनपद में शीतलहरी से बचाव के पुख्ता इंतेजाम किये

गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में शीतलहरी से निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों के बचाव हेतु राजस्व विभाग द्वारा कुल 76 स्थानों पर अलाव जलाये जा रहे है, जिसमें तहसील सदर द्वारा 20, तहसील नकुड द्वारा 15, तहसील देवबन्द द्वारा 12, तहसील बेहट द्वारा 14 तहसील रामपुर मनिहारान द्वारा 15 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे है। नगर निगम द्वारा वर्तमान में 10 स्थानों पर, नगर पंचायत छुटमलपुर द्वारा 04 सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाये जा रहे है। 

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र ने बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद में निराश्रित एंव असहाय व्यक्तियों के रात्री विश्राम के लिए कुल 18 रैन बेसरों की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि तहसील सदर में कुल 05 रैन बसेरे स्थापित किये गये है, जिसमें नगर निगम द्वारा 02 स्थानों पर क्रमश जनमंच के पास 100 बैड, लाला लाजपत राय मार्किट के पास बारात घर के पास तथा चिकित्सा विभाग द्वारा द्वारा 02 स्थानों पर क्रमश जिला महिला अस्तपाल के पास व एसबीडी जिला चिकित्सालय अस्तपाल तथा नगर पंचायत चिलकाना सुल्तानपुर द्वारा अपने क्षेत्र में 01 रैन बसेरे स्थापित किये गये है। 
उन्होंने बताया कि तहसील नकुड में कुल 07 रैन बसेरे स्थापित किये गये, जिसमें तहसील नकुड के क्षेत्रान्तर्गत सभी नगर पंचायतों/नगर पालिका परिषदों नकुड, सरसावा, गंगोह, अम्बेहटा, तीतरो द्वारा अपने क्षेत्र में 01-01 रैन बसेरे की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि चिकित्सा विभाग द्वारा सीएचसी नकुड व सरसावा में भी 01-01 रैन बसेरे स्थापित किये गये है। 
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील देवबन्द में नगर पालिका देवबन्द द्वारा 01 रैने बसेरे स्थापित कि  या है। तहसील बेहट में कुल 03 रैन बसेरे स्थापित किये गये है जिसमें तहसील नकुड के क्षेत्रांर्गत नगर पंचायतें बेहट व छुटमलपुर द्वारा अपने क्षेत्र में 01-01 रैन बसेरे की व्यवस्था की गयी है। चिकित्सा विभाग द्वारा सीएचसी बेहट 01 रैन बसेरे स्थापित किये गये है। तहसील रामपुर मनिहारान में 02 रैन बसेरे स्थापित किये गये है, जिसमें तहसील रामपुर मनिहारान के क्षेत्रांर्गत नगर पंचायतें रामपुर मनिहारा व नानौता द्वारा अपने क्षेत्र में 01-01 रैन बसेरे की स्थापित किये गये है। 
उन्होंने बताया कि जनपद में शीतलहरी से निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों के बचाव हेतु शासन स्तर से आवंटित धनराशि से 5435 कम्बलों का क्रय कर सभी तहसील मुख्यालय पर तहसील सदर में 1335, तहसील नकुड में 1100, तहसील देवबन्द में 1000, तहसील बेहट में 1000, तहसील रामपुर मनिहारान 1000 कम्बलों को वितरण हेतु भेज गये थे, जिसमें वर्तमान में तहसील सदर द्वारा 930, तहसील नकुड द्वारा 380, तहसील देवबन्द 255, तहसील बेहट द्वारा 450, तहसील रामपुर 480 कम्बलों का निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों को वितरण करा दिया गया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post