गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देशों के अनुपालन में वित्तीय वर्ष 2022-23 में उ0प्र0 खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अभ्यर्थियों को स्वरोजगार दिलाने हेतु प्रेरित करते हुए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जनपद में 02 जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं जिला ग्रामोद्योग अधिकारी दीपक चन्द्र पंत ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रम में ऐसे अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया जायेगा जो स्वरोजगार स्थापना करने के इच्छुक है। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर आयोजित होने वाले इन जागरूकता शिविरो में स्वरोजगार की स्थापना हेतु प्रेरित करने के साथ-साथ संचालित योजनाओं तथा उद्योग की स्थापना से संबन्धित अन्य विभागों एवं उद्योग संचालन हेतु आवश्यक पंजीकरण एवं प्रमाण-पत्र विषयक महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के साथ-साथ अभ्यर्थियों को प्रोजक्ट रिपोर्ट बनाने से लेकर मार्केटिंग तक की जानकारी विशेषज्ञों के माध्यम से प्रदान करायी जायेगी।
उन्होंने बताया कि स्वरोजगार में रूचि रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपना नाम, पता, मोबाईल नं0, आधार कार्ड नं0, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, ई-मेल आई0डी0 इत्यादि की जानकारी आवदेन पत्र में भरते हुए अपना पंजीकरण एक सप्ताह के अन्दर खादी ग्रामोद्योग कार्यालय में करवा सकते है।


