शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। एसडी काॅलेज ऑफ काॅमर्स में भारतीय भाषा दिवस केअवसर पर आन्तरिक गुणवत्ता एवं सुनश्चयन प्रकोष्ठ के तत्वाधान में विज्ञान संकाय द्वारा नृत्यकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से भारत की विभिन्न भाषाओं का मनमोहक मंचन किया।
प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 सचिन गोयल, डा0 सौरभ जैन, डा0 रविअग्रवाल, नीतु गुप्ता, डा0 मोनिका रूहेला आदि ने संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। प्रतियोगिता को प्रारम्भ कराते हुए प्राचार्य ने बताया कि महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जन्मजयंती पर भारतीय भाषा उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत भारतीय भाषा दिवस का आयोजन किया जाता हैं। उन्होने कहा कि बहुभाषी होना हमारे पढ़ने-लिखने, बातचीत करने, तर्क करने और समस्याओं को हल करने के साथ हमारे कौशल में सुधार करता है।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसमें अग्रता ने संस्कृत, स्वाति ने डोगरी, चेतना ने हरयाणवी, लक्षिका ने गढवाली, आर्यन ने मैथली, अनामिका ने बंगाली, अलफिया ने मराठी, आस्था व भूमिका ने गुजराती, शिवानी व स्वाति ने तेलगु, वैश्णवी ने मणिपुरी, अजहर व शबनुर ने तमिल एवं खुशी ने उडिया आदि भाषाओं के गीत पर प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कार्तिक व उज्जवल (हिन्दी), द्वितीय स्थान छवि व वंशिका (मारवाडी), तृतीय संयुक्त रूप से नंदनी, खुशी (हरयाणवी) एवं शिवनी व रितिका (मराठी) के लिए प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त सांत्वना पुरस्कार प्रीत व तान्या (ब्रजभाषा), अग्रता (संस्कृत) अलफिया (मराठी), शिवानी व स्वाति (तेलगु) को मिला। प्रतियोगिता में कमर रजा, कृष्ण कुमार एवं आशिष पाल निर्णायक रहे। प्रतियोगिता का संचालन मोनिका पंवार, तनु, आयुषी एवं आर्या ने संयुक्त रूप से किया। अंत में डा0 सौरभ जैन ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डा0 महेन्द्र, डा0 रविन्द्र, डा0 बुशरा आकिल, डा0 ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, रजत धारीवाल, गौरव बालियान, वंशिका गुप्ता, शिखा पाल, कृष्ण कुमार, दीपक, अनमोल, रविश आदि का सराहनीय योगदान रहा।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)