श्रीराम कॉलेज में विश्वविद्यालयी अंतरमहाविद्यालय हॉकी (पुरूष/महिला) टीम के चयन हेतु ट्रायल आयोजित

शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर में मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों के अंतरमहाविद्यालय की हॉकी (पुरूष/महिला) प्रतियोगिता का ट्रायल का आयोजन किया गया, जिसमें मॉं शाकुम्भरी सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। आज की प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व डीएवी(पीजी) कॉलेज मुजफ्फरनगर के डा0 विजय कुमार ने किया।
इस अवसर पर हॉकी (पुरूष/महिला) टीम में दून कॉलेज सहारनपुर, जेवी जैन सहारनपुर, गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारन, श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर, एसडी कॉलेज मुजफ्फरनगर, छोटू राम (पीजी) डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
हॉकी (पुरूष/महिला) के ट्रायल का शुभारभ मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि डा0 विजय कुमार, तथा मुख्य अतिथि श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार, श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल, समन्वयक आईक्यएसी डा0 विनीत कुमार शर्मा, डीन कम्प्यूटर एप्लीकेशन निशांत कुमार राठी, शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा शारीरिक शिक्षा विभाग के सहायक अध्यापक अमरदीप शर्मा द्वारा किया गया।
प्रमोद कुमार ने बताया कि इस वर्ष मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय द्वारा हॉकी (पुरूष/महिला) अन्तरमहाविद्यालयी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी श्रीराम कॉलेज को सौंपी गयी थी, जिसके क्रम में विश्वविद्यालय टीम के चयन हेतु आज हॉकी (पुरूष/महिला) टीम का ट्रायल मैच खेला गया। उन्होंने बताया कि  विश्वविद्यालय चयनकर्ताओं द्वारा सभी खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर हॉकी (पुरूष) टीम का चयन किया गया, जबकि हॉकी (महिला) वर्ग का केवल ट्रायल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस ट्रायल में चयनित की गई महाविद्यालय की हॉकी (पुरूष) टीम मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व करते हुये 26 से 30 दिसम्बर 2022 तक लवली प्रोफेसनल विश्वविद्यालय जालंधर में आयोजिन होने वाली जोनल अंतरविश्वविद्यालय हॉकी (पुरूष) वर्ग की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।
श्रीराम कॅालेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कराते हुये कहा कि विभिन्न महाविद्यालयों से आये हॉकी (पुरूष/महिला) खिलाडियों का प्रदर्शन काबिले तारिफ है। श्रीराम कॉलेज की प्राचार्य डा0 प्रेरणा मित्तल ने सभी हॉकी (पुरूष) खिलाडियों का उत्साहवर्द्धन किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, भूपेन्द्र कुमार, डॉ0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि का योगदान रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post