श्रीबालाजी सत्यधाम में अखण्ड सर्व संकट मोचन यज्ञ का आयोजन 14 दिसम्बर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक प्रतिदिन

शि.वा.ब्यूरो, गोरखपुर। श्रीबालाजी सत्यधाम में श्री सत्य बालाजी सर्व संकट मोचन सरकार की सेवा में  14 दिसम्बर 2022 से 14 जनवरी 2023 तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे, व अपराहन 2 बजे से 5 बजे तक अखण्ड सर्व संकट मोचन यज्ञ का आयोजन किया गया है। 

श्रीबालाजी सत्यधाम के पीठाधीश्वर प्रेमजी महाराज ने बताया कि धर्मनगर चैकड़ी स्थित श्रीबालाजी सत्यधाम में आयोजित अखण्ड सर्व संकट मोचन यज्ञ का उद्देश्य सभी सभी के संकट का निवारण करना है। उन्होंने बालाजी महाराज के सभी भक्तों से अपने परिवार, रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी सहित एक माह तक चलने वाले इस अखण्ड सर्व संकट मोचन यज्ञ में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया है। 

उनका मानना है कि स्वयं मे गलतियों को ढूंढ कर उनका तुरंत परित्याग करने वाला ही एक दिन महान महान बन जाता है। उन्होंने सवाल किया कि कुरीतियों को शौक के नाम पर बढ़ावा देना उचित है क्या? उन्होंने कहा कि कर्म धर्म का आधार ही जाति का संस्कार है। उन्होंने कहा कि अपने जाति पर गर्व करने के लिए जाति का कर्म  और धर्म भी अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि यदि सभी अपने जाति के अनुरूप कर्म करें तो सभी समस्या का समाधान् हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मुंह के आगे अलग और पीठ पीछे अलग बोलने वालों से हमेशा सोशल डिस्टेंस बना कर रखिए, ऐसे लोग कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक हैं। उन्होंने आहवान किया कि कर बालाजी का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन सुखमय बनावें।

Post a Comment

Previous Post Next Post