गौरव सिंघल, गंगोह। आज जंधेड़ा मार्ग पर सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद शव की पहचान श्रीनिवास पुत्र साधुराम (55) निवासी ग्राम जंधेड़ा के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद स्वजन भी वहां पहुंच गए। पंचनामे की कार्रवाई के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक नशे का आदि बताया गया हैं। कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही उक्त व्यक्ति की मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
