शि.वा.ब्यूरो, आगरा। हॉर्टिकल्चर क्लब के तत्वाधान में 19-20 दिसंबर को कलाकृति मैदान के पास कर्नल कंट्री ग्रीन्स में बोगेनविलिया प्रदर्शनी और गुलदाउदी शो का आयोजन किया जायेगा। शो के दौरान बोगेनविलास और गुलदाउदी के लगभग 50 विभिन्न प्रकारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
लवली कथूरिया, डॉ. सुशील चंद गुप्ता व डॉ. मुकुल पांड्या ने बताया कि इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि आकांक्षा महिला परामर्शदात्री समिति की अध्यक्ष डॉ. प्रीति गुप्ता समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन में प्रकृति संरक्षण के भाव का विकास किया जाएगा।
