नगर पंचायत के ईओ और अध्यक्ष प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गौरव सिंघल, सहारनपुर। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान के अधिशासी अधिकारी पद पर रहे रामचंद्र मौर्य और नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि विवेक कांत के खिलाफ थाना रामपुर मनिहारान में विवेककांत सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने आज बताया कि यह मुकदमा कोर्ट के आदेश पर गांव तेलीपुरा निवासी सेठपाल की तहरीर पर दर्ज किया गया है। 

सेठपाल का आरोप है कि आरोपियों ने ग्राम पंचायत की एक जमीन को गैर कानूनी ढंग से नीलाम करने का काम किया था। जबकि ईओ को इसका अधिकार नहीं था। ईओ रामचंद्र मौर्य का तीन महीने पहले वहां से तबादला हो चुका है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस ने चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। जांच के आधार पर ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post