शि.वा.ब्यूरो, मुजफ्फरनगर। नुमाईश मैदान मे दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, ट्राईसाइकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन के स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया।
कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण योजनान्तर्गत जनपद के 235 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकल का वितरण पिछडा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के स्वतन्त्र प्रभार राज्यमंत्री नरेन्द्र कुमार कश्यप द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार द्वारा किया गया।
वितरण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, उप-निदेशक पिछडा वर्ग कल्याण विभाग सहारनपुर मण्डल अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शिवेन्द्र कुमार द्वारा दिव्यांगजनो को फूलमाला पहनाकर स्वागत के साथ ट्राईसाइकल वितरित की गई।



