गांव रणखंडी की खुशी राणा चुनी गई मिस नार्थ इंडिया, गांव पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

गौरव सिंघल, देवबंद। क्षेत्र गांव रणखंडी निवासी नीरज राणा की 18 वर्षीय बेटी खुशी राणा हाल ही में मिस नार्थ इंडिया चुनी गई हैं। आज वह जब अपने गांव रणखंड़ी पहुंची तो उनके परिजनों और ग्राम वासियों का खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। खुशी राणा ने अपनी शुरूआती शिक्षा दून वेली पब्लिक स्कूल में की। वर्तमान में वह देहरादून के दून ब्लोजम कालेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। उनके पिता नीरज राणा ने आज बताया कि देवभूमि विश्वविद्यालय देहरादून में आयोजित हुई मिस नार्थ इंडिया ग्लैम्हंट प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों की युवतियों ने भाग लिया था। उन्होने कहा कि 50 युवतियां अंतिम राउंड में पहुंची, जहां खुशी राणा प्रथम स्थान पर रहीं और उन्होंने मिस नार्थ ग्लैम्हंट का खिताब जीतकर क्षेत्र का नाम रौशन किया। उनकी सफलता पर दून वेली पब्लिक स्कूल देवबंद की प्रधानाचार्या सीमा शर्मा, प्रबंधक अनुराग सिंघल, चेयरमैन राजकिशोर गुप्ता ने खुशी राणा को इस उपलब्धि पर बधाई दी।


Post a Comment

Previous Post Next Post