गौरव सिंघल, सहारनपुर। खेल निदेशालय उ0प्र0 के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय अयोध्या द्वारा 17 से 19 दिसम्बर 2022 तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय जूनियर बालक-बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जिला एवं मण्डल सहारनपुर की टीम का चयन 15 दिसम्बर को डा0 अम्बेडकर स्टेडियम में पूर्वान्ह 10ः00 बजे किया जायेगा।
उप क्रीडा अधिकारी काशी नरेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि खिलाडियों की जन्मतिथि 01 जनवरी, 2003 के बाद की होनी चाहिये। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु शैक्षिक एवं खेल प्रमाण पत्रों की मूल एवं छाया प्रति लाना अति आवश्यक है।
