गौरव सिंघल, सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता कौशलाथॉन का आयोजन सहारनपुर मण्डल में किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत प्रथम चरण में मण्डल के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर एवं शामली के नोडल राजकीय आईटीआई में 16 दिसम्बर 2022 को प्रतियोगिता आयोजित होगी।
संयुक्त निदेशक प्रशि0/शिक्षु आशीष दुबे तथा जिला समन्वयक एवं प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने बताया कि इसके बाद 20 दिसम्बर 2022 को मण्डल स्तर पर नोडल राजकीय आईटीआई में प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें सफल अभ्यर्थियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग करना होगा। प्रतियोगिता हेतु 15 स्किल सैक्टर ऑटो-बॉडी निपेयर, ऑटोमोबाइल, टैक्नॉलोजी, ब्यूटी थैरेपी, ब्रिक लाइंग, सीएनसी मिलिंग, सी0एन0सी0 टर्निंग, इलैक्ट्रानिक्स, फैशन टैक्नॉलोजी, हेयरडेªसिंग, हैल्थ एण्ड सोशल केयर, आईटी सॉफ्टवेयर सल्यूशन फोर बिजनेस, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, रफ्रिजेशन एण्ड एयर कन्डीशनिंग, रेस्टोरेंट सर्विसेज, वैल्डिंग सेक्टरों, ट्रेडों की प्रतियोगिता निर्धारित है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी https://www.u psdm.gov.in/Home/Kaushlathon पर 14 दिसम्बर 2022 तक अपना पंजीकरण करा सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु जनपद के राजकीय आईटीआई एवं कौशल विकास मिशन कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
