गौरव सिंघल, देवबंद। पैसे के लेनदेन को लेकर मंगलौर पुलिस चौकी के समीप टाइल्स-पत्थर बेचने का काम करने वाले एक व्यापारी ने एक ग्रामीण को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति को पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया।
नगलीनूर गांव निवासी भगत नाथीराम ने बताया कि मंगलौर पुलिस के समीप टाइल्स-पत्थर की दुकान करने वाले व्यक्ति से उसने उधार सामान लिया था। जिसका भुगतान वह पहले ही कर चुका है। आरोप है कि जब वह अपने एक दोस्त से मिलने के लिया गया था तो इसी दौरान उक्त व्यापारी उसके साथ अकारण गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने उसकी साथ मारपीट शुरु कर दी। जिसमें वह घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हाथ की हड्डी टूटी होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है।
